फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वदेशी अपनाकर ही भारत को बना सकेंगे विश्वगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी कंपनियों के उत्पादों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को नगर में रैली निकालकर विदेशी सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। कहा कि स्वदेशी अपनाकर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख काशी प्रांत एवं जिला संयोजक मनोज सिंह, चेयरमैन गोपीगंज जितेंद्र गुप्ता, विहिप के रणजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी और नागरिक हाथों में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ के नारे लिखी तख्तियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान करीब तीन किमी तक रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पाद खरीदकर हम देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि इससे स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विदेशी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करने के बजाय अपने शहर, नगर और गांव की छोटी दुकानों से खरीदारी करने की अपील की। लोगों से स्वदेश में बने कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा के सामान खरीदने को कहा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर विभूति नारायण सिंह, रामेश्वर सिंह, काशीनाथ शुक्ला, दिनेश साहू, दिनेश उमर वैश्य, धर्मेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्र, रूपाली जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें