फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: कालीन नगरी में इंडिया कार्पेट एक्सपो का हो गया आगाज, कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 08 Oct 2023 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के बैनर तले एक्सपो मार्ट में रविवार से इंडिया कारपेट एक्सपो का 45वां संस्करण शुरू हो गया।  इसका विधिवत शुभारंभ सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 
विज्ञापन
इंडिया कार्पेट एक्सपो में तैयारियों का जायजा लेते भदोही डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले में बहुप्रतिक्षित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इंडिया कार्पेट एक्सपो का आगाज रविवार को हो गया। भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अनौपचारिक रूप से कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। कालीन मेले में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर रविवार को कालीन मेले में दिनभर प्रशासनिक भागदौड़ बनी रही।

विज्ञापन


जिलाधिकारी गौरांग राठी और  पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते रहे। इधर, कार्पेट एक्सपो में पहले ही दिन बायरों में खासा उत्साह देखा गया। सीईपीसी के मुताबिक बायरों ने जमकर ऑर्डर दिए।  कार्पेट एक्सपो  में 272 निर्यातकों ने स्टॉल लगाया है। लगभग 65 देशों के कुल 500 से अधिक कालीन खरीदार अथवा उनके प्रतिनिधि पंजीकरण करा चुके हैं।

इन आयातकों में से कुछ चुने हुए खरीदारों को सीईपीसी अपनी ओर से होटल में रहने की व्यवस्था दे रही हैं। सभी के लिए वाराणसी के तीन होटलों में कमरे बुक किए गए हैं। मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी मेला स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। सीईपीसी के मुताबिक मेले में कुल 272 स्टॉल लगाए गए हैं।

विज्ञापन

कल सीएम योगी करेंगे औपचारिक उद्घाटन

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के बैनर तले एक्सपो मार्ट में रविवार से इंडिया कारपेट एक्सपो का 45वां संस्करण शुरू हो गया।  इसका विधिवत शुभारंभ सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण के अलावा मंत्री व सीईपीसी पदाधिकारी और देश भर से भाग ले रहे कालीन निर्यातक होंगे।
विज्ञापन

 एक्सपो भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों व अन्य फर्श कवरिंग को बढ़ावा देने के लिए हर साल लगाया जाता है। यह कार्पेट एक्सपो एशिया उपमहाद्वीप में सबसे बड़े हस्तनिर्मित कालीन मेलों में से एक है जहां विदेशी खरीदारों को एक छत के नीचे देश में बने हस्तनिर्मित कालीनों का संग्रह मिलता है। गत कई दशक से यह कालीन मेला दुनिया भर में लोकप्रिय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें