फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विंध्य और सेमराध धाम को जोड़ने वाले पीपा पुल का शुभांरभ

विज्ञापन
फीता काटकर पीपा पुल का उद्घाटन करती अनुप्रिया पटेल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को काशी, प्रयाग और विंध्य क्षेत्र मध्य गौरा-सेमराध गंगा घाट पर बने पीपा पुल का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौरा-सेमराध पीपा पुल से से मिर्जापुर और भदोही के लोगों को लाभ होगा। विंध्य और सेमराध धाम जैसे दो तीर्थ स्थल जुड़ सकेंगे। इससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गौरा-सेमराध गंगा घाट पर कई वर्षों से पीपा पुल की मांग की जा रही थी। इसे आज पूरा किया गया। पुल बन जाने से लोगों को अवागमन, व्यापार में सुगमता आएगी। मिर्जापुर भाजपा के जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सेमराध-गौरा गंगा घाट पर पीपा पुल बनने से दोनों जनपद के लोगो की वर्षों की मुराद पूरी हो गई। मौनी अमावस्या पर मिर्जापुर जिले के कोठरा, परमानपुर, गौरा, दुगौली, श्रीनिवासधाम समेत दर्जनों गांवों के लोग सेमराध गंगा घाट पर स्नान और दर्शन पूजन के पहुंचेंगे। मौके पर अशोक कुमार शुक्ला, मुन्नी लाल मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, रमेश चंद तिवारी, एक्सईएन अशोक कुमार, जेई सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें