नगर पालिका परिषद द्वारा चौदहवें वित्त आयोग से प्राप्त धन 23 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का बृहस्पतिवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने न केवल फीता काटा बल्कि शिलापट्ट का अनावरण भी किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। यही कारण है कि अब तक भदोही नगर में 13 शौचालयों कौ लाकार्पण हो चुका है।
इस मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह शौचालय 10 सीटर है। खास बात यह है कि शौचालय के दूसरे तल पर रैन बसेरा बनवाया गया है। अब तक रैन बसेरा की कमी खटकती थी। हर वर्ष जाड़े में अस्थाईरैन बसेरा बनवाना पड़ता था। बताया यह शहर में 13 सामुदायिक शौचालय बन कर जनता के नाम किए जा चुके हैं। जबकि 14वां शौचालय का निर्माणत हसील में कराया जा रहा है। जो शीघ्र पूरा हो जाएगा।
बताया कि पहले जब एक भी शौचालय नहीं था तब प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता का नारा देकर और अभियान चलाकर राहगीरो के लिए शौचालय की व्यवस्था कराई थी। इससे पूर्व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोकार्पण के मौके पर दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, सभासद हसीब खां, करुणा शंकर दूबे, रमेश सरोज, प्रिंस गुप्ता, अशोक पाल, मुकेश दूबे, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
31 दिसंबर तक शुरू होगा आरओबी: विधायक
भदोही। सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण करने आए विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शहर के उत्तरी और दक्षिणी भाग को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन आनंद नगर गजिया का रेलवे ओवर ब्रिज 31 दिसंबर से पहले पहले बनकर तैयार हो जाएगा तथा उस परआवागमन शुरू करा दिया जाएगा। यह पूजे जाने पर जब उन्होंने विधायक पद की शपथ ली थी तब 50 फीसदि काम पूरा हो चुका था और बीते पांच वर्षों में भी निर्माण पूरा नहीं कराए पाए? इस पर उन्होंने कहा कि बाशिंदों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। तब जाकर आज अपनी जमीन की कीमत पाकर लोग संतुष्ट हैं। बताया कि आरओबी निर्माण पूरा कराने को लेकर अब मुख्यमंत्री भी समय समय पर समीक्षा कर रहे हैं। जिले के अफसरों से इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ही 31 दिसंबर तक हर हाल में काम पुरा कराने का निर्देश दिया है।