फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार का इनामिया गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या कर काजू लदे ट्रक लूट के मामले में अंतिम आरोपी पवन कुमार गौड़ को भदोही और वाराणसी कमिश्नरेट टीम ने संयुक्त प्रयास में शुक्रवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का भदोही और 10 हजार का वाराणसी में इनाम घोषित था। इससे पहले इस मामले में आरोपी अमृत लाल, राजेश बिंद उर्फ खेतई व धर्मेंद्र कुमार बिंद उर्फ धोनी गिरफ्तार किए जा चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने काजू भरा ट्रक लूटकर चालक की हत्या कर दी थी। दो जनवरी की रात भदोही पुलिस की टीम ने कंधिया फाटक के पास वाहनों की जांच के दौरान ट्रक बरामद किया था। इस दौरान अमृत लाल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सरगना सहित तीन आरोपित फरार थे। बाद में भदोही और वाराणसी जिले के अलग-अलग स्थानों से अन्य दो आरोपियों को बारी-बारी से गिरफ्तार किया गया। फरार चल रहे मास्टर माइंड पवन कुमार गौड़ निवासी छनौरा को भी शुक्रवार को विद्युत पावर के पास रामबाग सुरियावां से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक ओम प्रकाश की हत्या कर अपने साथियों के साथ मिलकर काजू लूट लिया था। घटना के बाद ही ट्रक नंबर ही बदल दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार गौड़ पर इनाम भी घोषित किया गया था। उस पर भदोही जिले में 25 हजार और वाराणसी में 10 हजार का इनाम घोषित था। पवन पर कई मुकदमे हैं। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दुबे, सर्विलांस टीम प्रभारी बृजेश सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुरियावां भुवनेश्वर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक लंका वेद प्रकाश राय, बृजेश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें