फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीते 31 दिन में 2 दिन बारिश, 8 दिन बादलों का डेरा, 20 दिन पड़ी तेज धूप

विज्ञापन
अभोली के पास गेहूं के फसल का बोझ बांधते किसान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इस साल मार्च महीने में तेज धूप और बारिश, रात में गुलाबी ठंड का अहसास लोगों को हुआ। बीते 31 दिन में दो दिन बारिश हुई है। आठ दिन आसमान में बदालों की आवाजाही लगी रही। 20 दिनों तक तेज धूप की मार लोगों को झेलनी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ा है। पहाड़ी क्षत्रों में पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम बदल रहा है। एक अप्रैल को बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गेहूं कटाई-मड़ाई के कार्य में जुटे किसान
मंगलवार को मौसम साफ रहा। किसान गेहूं, सरसों की मड़ाई करने में जुटे रहे। पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। कभी भी मौसम रूख बदल सकता है। इस कारण किसान गेहूं, सरसों की कटाई के साथ मड़ाई कार्य में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें