फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में होती है कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा : चंदूलाल

विज्ञापन
पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में बोलते नागेंद्र सिंह। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुरियावां। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बृहस्पतिवार को भदोही में विधानसभा का प्रशिक्षण दिव्या वाटर पार्क सुरियावां में हुआ। इसमें भदोही नगर व मोढ़ मंडल के अलावा भदोही ग्रामीण और चौरी मंडल का प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता पूर्व जिला मंत्री चंदूलाल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा हमेशा से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में सोचती है। देश की सबसे बड़ी संगठन भाजपा के हर एक कार्यकर्ता पूरी समर्पित भाव से काम करते हैं। इससे पार्टी चुनाव दर चुनाव नई उपलब्धि हासिल करती जा रही है। कहा कि आने वाले चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत शानदार सफलता हासिल करेगी। अध्यक्षता पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया।
इसी तरह चौरी मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय, ज्ञानपुर विधानसभा के पाली मंडल में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, गोवर्धन राय ने विचार रखे। मौके पर मनीष पांडेय, राजेश पटेल, संतोष तिवारी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें