फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंत्री बोल रहा हूं, पुलिस काम नहीं कर रही...

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मैं मंत्री बोल रहा हूं। गोपीगंज पुलिस काम नहीं कर रही है। मदनपुर के एक युवक ने लखनऊ से डीएम और आईजी मिर्जापुर को फोन कर धौंस जमाया। जमीन से जुड़े एक मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच में फर्जी मंत्री बनकर फोन करने वाले युवक पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि मदनपुर के नागेश मिश्रा और बैरीबीसा के सुधांशु मिश्रा के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। 27 जनवरी को नागेश ने डीएम को फोन किया। उसके बाद दो फरवरी को आईजी मिर्जापुर को फोन कर कहा कि मैं कैबिनेट मंत्री बोल रहा हूं। अधिकारियों से पुलिस पर अभद्रता करने, गाली गलौज करने और पुलिस की छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए जमीन कब्जा दिलाने की बात की गई। डीएम के निर्देश पर एसपी ने मामले की जांच कराई तो पाया गया कि वह नंबर किसी मंत्री का नहीं है। फोन करने वाला व्यक्ति नागेश मिश्रा फर्जी मंत्री बनकर कॉल किया था। एसपी के निर्देश पर नागेश मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें