फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए 70 हजार नव साक्षर

Mon, 24 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 करीब 70 हजार नव साक्षर(ड्राप आउट) महिला और पुरुषों ने केंद्रों पर पहुंचकर तीन घंटे तक परीक्षा दी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा का जायजा लेने के लिए बीएसए सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी केंद्रो पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ केंद्रो पर शिक्षा प्रेरक घर-घर जाकर महिलाओं को केंद्रो पर लेकर आए।
साक्षर भारत मिशन के तहत सभी को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए जिले में 481 लोक शिक्षा केंद्र खोले गए हैं। एक-एक लोक शिक्षा केंद्रो पर दो-दो शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति की गई है।
किन्ही कारणों से मध्य में पढ़ाई छोड़ने वाले ड्राप आउट लोगों को शिक्षित करने के लिए लोक शिक्षा केंद्रो पर पढ़ाया जा रहा है।
हर छह महीने में नव साक्षरों की परीक्षा कराई जाती है। उसी क्रम में रविवार को जिले के 481 लोक शिक्षा केंद्रो पर साक्षरता की परीक्षा कराई गई। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई, जिसमें नव साक्षरों को तीन-तीन घंटे का समय दिया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी औराई अरविंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय, जंगीलाल मौर्य, अनिल सिंह ने केंद्रो का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
इसी तरह तारा अक्षर संस्था की ओर से जिले के लोक शिक्षा केंद्रो पर नव साक्षर महिलाओं को साक्षरता परीक्षा दिलाई गई।  बीएसए ने लोक शिक्षा केंद्र ज्ञानपुर नगर, ज्ञानपुर देहाती, घरांव, पाली सहित कई केंद्रो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें