फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्प डेस्क से महिलाओं को मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को कसिदहां गांव में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा। अभियान से सभी को जोड़ना होगा, जिससे यह सिर्फ कार्यक्रम बनकर न रह जाए। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए 24 घंटे महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इससे महिलाओं को त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नंबर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा, 108 एंबुलेंस सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में जहां लड़कियां पढ़ती है इन नंबरों को प्रदर्शित किया जाए। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नही है। इस मौके पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें