फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। जैसे-जैसे गोपीगंज नगर क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे जाम की समस्या भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को पूर्वी छोर लालानगर से पश्चिमी छोर कौलापुर तक लगभग पांच किलोमीटर तक भीषण जाम लगा। जाम हटाने में पुलिस को पसीना छूटने लगा।
विज्ञापन

बड़ा चौराहा से लेकर मिर्जापुर रोड तिराहे तक अतिक्रमण और लबे रोड खड़ाकर सवारी लादने वाले ऑटो चालकों के कारण आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है। इस समस्या के निदान के लिए न तो एनएचएआई ही प्रयासरत है न पुलिस प्रशासन। जाम के जाम में उलझ कर दूरदराज की यात्रा करने वाले लग्जरी वाहन सवारों, बाजार-हाट आने वाले ग्राहकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। सिक्सलेन निर्माण अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तरी एवं दक्षिणी लेनों को बीच-बीच में डिवाइडर और रूट डायवर्ट कर आवागमन कराया जा रहा है। इस बीच आधुनिक मशीनों के चलने, उपकरण ब्रिज पर चढ़ाते समय जाम लगना स्वाभाविक है। यदि इसी तरह का क्रम जारी रहा तो सड़क हादसों में और बढ़ोतरी से कोई रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें