फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 1200 का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। सीएचसी की गठित टीमें शुक्रवार को 80 से अधिक गांवों में पहुंचकर 1200 ग्रामीणों का सैंपल लिया। एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेट कर दवा दी जबकि एक हजार से अधिक का सैंपल लैब में भेजा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रहा है। बचाव न करने से संक्रमण दिन ब दिन अपना जाल फैलाता जा रहा है। शासन के निर्देश पर सीएचसी स्तर की गठित टीमें अब सक्रिय होकर गांव में पहुंचने लगी हैं। माय होम इंडिया के कार्यकर्ताओं और सीएचसी सुरियावां की टीम ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों में पहुंचकर एक हजार से अधिक का सैंपल लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी पाठक ने बताया कि मोढ़ के भात, सियरहां, उगईपुर सहित 60 गांवों में टीम पहुंचकर जांच की। इसमें जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई उन्हें होम आइसोलेट कर दवा दी गई।
दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, सीएचसी भानीपुर की टीम ने शेरपुर भंडा, गोपलहां, करनपुर, भगीरथपुर, भौथर सहित 20 गांवों में पहुंची। जहां 200 से अधिक लोगों का सैंपल लिया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र यादव, इंद्रभूषण पांडेय, धनंजय, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें