फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य विभाग ने 50 टीबी मरीजों को बांटे पोषण पोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को टीबी मरीजों के जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्य अतिथि जिला कुष्ठ रोग अधिकारी व डिप्टी डीटीओ आशीष दूबे ने मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार देश को 2027 तक टीबी मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में दिसंबर 2024 से ही 100 दिवसीय टीबी अभियान चल रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गांव-गांव टीबी मरीजों की पहचान करने के साथ जागरूक भी कर रहे हैं। पोषण किट्स में चना, सत्तू, बोन बिटा समेत अन्य खाद्य पदार्थ की वस्तुएं रहती हैं। मौके पर डॉ. बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, मनीष गुप्ता, अभिषेक पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें