फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान लिपिक निलंबित, सुविधा शुल्क के इंतजार में लंबे समय से फंसी थी फाइल

Sat, 16 Oct 2021 09:29 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ज्ञानपुर (भदोही)

सार

दशहरा के दिन पुलिस अधीक्षक ने लिपिक को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया। सुविधा शुल्क के चलते उप निरीक्षक के पद से रिटायर विनय प्रकाश सिंह की फाइल काफी लंबे समय से फंसी थी। एसपी ने मामले की जांच कराई तो सही निकला। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराई का अंत करने के पर्व दशहरा पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ा उदाहरण पेश किया। अपने ही कार्यालय में तैनात लिपिक को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया। लिपिक के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन


उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए विनय प्रकाश सिंह के सेवा प्रपत्र समय से तैयार नहीं हो रहे थे। जिससे उनको विभाग से मिलने वाला भुगतान समय से नहीं हो पाया था। कई बार अपने ही कार्यालय के चक्कर लगा चुके उप निरीक्षक को पता चला कि उसकी फाइल सुविधा शुल्क के इंतजार में फंसी थी। उसने प्रधान लिपिक शम्भू यादव से संपर्क किया तो आरोप है कि उन्होंने 4 हजार रुपये रिश्वत मांगी। 

मामले की गहन जांच करेंगे सीओ
इसकी शिकायत विनय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से की। एसपी ने जांच कराई तो प्रथम द्रष्टया आरोप सही निकला। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लिपिक को निलंबित कर दिया। मामले की गहन जांच एसपी ने सीओ भदोही अजय कुमार को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लिपिक के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है, मामले की जांच सीओ भदोही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें