फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्तों के बीच पत्नी से करता था गंदी हरकत, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक पति अपने दोस्तों के बीच पत्नी के साथ गंदी हरकत करता। विरोध करने पर पति पत्नी को मारता-पिटता। मामले में उसके परिवार वाले भी साथ देते थे। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के एक गांव रहने वाली महिला की शादी साल 2023 में गोपीगंज के एक मोहल्ले में हुई। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की संगत कुछ बुरे लोगों से हो गई। इस दौरान उसका पति अपने दोस्तों को घर पर बुलाता। उनके सामने ही उसके साथ गंदी हरकत करता था। इसका विरोध करने वह उसे मारता था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया है।
महिला पुलिस ने पति मोहम्मद सैफ, देवर सुहेल, ससुर नफीस अहमद, सास नाजमा बेगम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें