फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्त की पत्नी पर डाली गलत निगाह, हत्या कर कुएं में फेंका शव, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 09 Apr 2025 03:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

तीन महीने से लापता युवक की कुएं में मिली लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की पत्नी पर गलत निगाह रखता था। जिसे लेकर दोनों में मारपीट हुई और ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गया।
 
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर निवासी मुकेश बिंद की हत्या उसके ही दोस्त नींबू लाल उर्फ नागेन्द्र बहादुर ने की थी। पत्नी पर गलत निगाह रखने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने मुकेश के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया और उसके शव को कुएं में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने उसे बुधवार को चकपड़ौना ओवरब्रिज के पास सर्विसलेन से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


तीन महीने से लापता मुकेश बिंद का शव बरामद हुआ था। घर से 250 मीटर दूर स्थित कुएं में मिली लाश के केवल कंकाल बचे थे। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर हुई। बाद में पुलिस ने डीएनए टेस्ट भी कराया। इस मामले में मृतक की पत्नी रेखा ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही नींबू लाल उर्फ नागेन्द्र बहादुर ने उनके पति को अपने साथ ले गया था।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाली व स्वाट टीम का गठन किया। टीम ने बुधवार को आरोपी नींबू लाल को चकपड़ौना ओवरब्रिज के पास सर्विसलेन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास ही कुएं से हत्या में इस्तेमाल की गई ईट बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त थे। 30 दिसंबर को दोनों जुआ खेलने के बाद कौलापुर में शराब की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में ईट भठ्ठा के पास मुकेश ने आरोपी नींबू लाल की पत्नी पर गलत निगाह डाली। वह पहले से ही उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था। दोनों ने शराब की दुकान पर शराब पी।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर नींबू ने मुकेश के सिर पर ईट से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने मुकेश के शव को सूखे कुएं में फेंक दिया और कपड़े पुआल से जला दिए।

हत्यारे पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन मुकदमें दर्ज
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नींबू लाल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके ऊपर गैंगस्टर, चोरी व आयुष अधिनियम जैसे कुल एक दर्जन मामले गोपीगंज कोतवाली में दर्ज हैं। बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कर मिलेगा। गिरफ्तारी टीम ने प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज आशुतोष तिवारी व स्वाट प्रभारी श्याम बहादुर यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें