फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं नवरात्र की खुशियां: युवक ने कमरे में लगाई फांसी, पूजा पंडाल से लौटने के बाद था गुमसुम; कोहराम

Thu, 03 Oct 2024 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: युवक की मौत के बाद पहुंची दुर्गागंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़ और कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में 15 वर्षीय एक किशोर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। किशोर नौंवी का छात्र था। बताया जा रहा है कि दोपहर में वह दुर्गा पूजा पंडाल से लौटा था। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


कुढ़वा गांव निवासी मोतीलाल गौतम के चार पुत्र हैं। इनका दूसरे नंबर का बेटा शरद दुर्गागंज के एक विद्यालय में कक्षा नौंवी में पढ़ता है। इन दिनों गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है, जिसके लिए गांव के ही युवक पंडाल तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शरद भी पंडाल के पास ही मौजूद था।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे वह पंडाल से घर लौटा, जिसके बाद घर के तीन शेड वाले कमरे में मां की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष राय मौके पर पहुंचे। बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें