फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शटर का ताला तोड़कर मेडिकल स्टोर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार की रात ज्ञानपुर रोड स्थित मेडिकल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 55 हजार नकद और कीमती दवाएं उठा ले गए। बुधवार की सुबह खबर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

सुजातपुर निवासी दीपक तिवारी की नगर के ज्ञानपुर रोड पर संजय मेडिकल स्टोर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उनका बेटा हिमांशु तिवारी जब दुकान का शटर खोलने के लिए झुका तो देखा शटर में लगे दोनों ताले टूटे थे। शटर उठाकर अंदर गया तो दवाइयां ईधर उधर बिखरे हुए थे, काउंटर का लॉक भी टूटा था।
पीड़ित दीपक तिवारी ने बताया कि काउंटर में करीब 48 हजार, आठ हजार गुल्लक में रखे सिक्के और कुछ कीमती दवाएं जो पेटी में बंद थी चोर उठा ले गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज में कैद वीडियो की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें