ज्ञानपुर। चकमान्धाता में स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय खुली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम आर्याका अखौरी ने झंडारोहण व आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों में उत्साह रहा। खेल विधा के 44 किग्रा में डीघ निवासी गुड़िया, 56 किग्रा में सम्हई भटानी निवासी आनंद बिंद , 60 क्रिगा में खेमहीपुर निवासी अनुप तिवारी, 66 किग्रा में बनपुरवा निवासी प्रशांत उपाध्याय, 74 किग्रा पिपरीस निवासी शिवकुमार यादव, 84 किग्रा में उपरौठ निवासी आदर्श पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। इसी क्रम में लंबी कूद में दवनपुर जंगीगंज निवासी शिवा प्रथम स्थान पर रहे। गोला थ्रो और डिस्कस थ्रो में खरगसेन पट्टी अभोली निवासी कृष्णा प्रथम रहे । वहीं 100 मीटर दौड़ में धनापुर निवासी मनोज कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विछिया निवासी रितेश प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में भदोही निवासी अमित यादव प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में कटेवना औराई निवासी शुभम, 3000 मीटर दौड़ में कौलापुर निवासी चंदन यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएम आर्याका अखौरी ने कहा कि खेल स्पद्धा से खिलाड़ियों को आगे जाने का मार्ग प्रशस्त होता है। खिलाड़ी और खेल का संबंध एकता बंधुत्व व भाईचारा व परस्पर सहयोग की भावना से संबंधित होता है। खेल को खेल की भावना से जोड़कर खेले। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । इस मौक पर आशीष कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, कोच राजा राम, श्याम बिहारी, रवीश यादव, अशोक यादव, काशी नाथ आदि लोग रहे।