फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा में वापसी के बाद मो. हसनैन अंसारी का भदोही में भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

Sat, 09 May 2026 09:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Varanasi News: मो. हसनैन अंसारी के सपा में वापसी के बाद भदोही जिले में लौटने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन
मो. हसनैन अंसारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष रामलाल पाल की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइंन करने के बाद जनपद लौटने पर सपा नेता मो. हसनैन अंसारी का शनिवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए नारेबाजी की। सपा नेता ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन


मो. हसनैन अंसारी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। साल 2023 में उनकी पत्नी को टिकट मिलने के बाद अचानक कट गया था। जिससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष रामलाल पाल और भदोही सपा विधायक जाहिद बेग की मौजूदगी में उन्होंने दोबारा सपा का दामन थाम लिया। 

उन्होंने कहा कि वे जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत कर तीनों सीटें जीताने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; शादी वाले घर में पसरा मातम: एक तरफ भाई की मौत, दूसरी तरफ घायल दूल्हे ने सिसकते हुए लिए सात फेरे
विज्ञापन


इस दौरान सपा के प्रवक्ता अलीशेर खां, जिला सचिव राजकुमार यादव, जावेद अंसारी, व्यापार सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवा जायसवाल, छेदी अली, नसीम असारी, लल्ला यादव, मोसीन अंसारी, बदरे आलम, हैदर मंसूरी, रिजवान, परवेज, शमीम, अजहर अली, उजैर अंसारी समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें