जिले के अलग-अलग थानों में गठित मिशन शक्ति और एंटी रोमियों की टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। कहा किसी भी दिक्कत होने पर तुंरत इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। इससे समस्या का समाधान होता है। जिससे तत्काल पुलिस की मदद मिल सकेगी। यह अभियान सीतामढ़ी, ज्ञानपुर, मोढ, भदोही में चलाया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 इमरजेंसी, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102 और साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 की जानकारी दी।