फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व प्रदेश में संस्कृति व विरासत को सहेज रही सरकार: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मंगलवार को भदोही आए प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, हंसराज विश्वकर्मा का हरियावं बाईपास मार्ग स्थित संदीप विश्वकर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इसमें हम सबको मिलकर केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में एक बार फिर से हर वर्ग के सहयोग से भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। इसके पूर्व दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे राज्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में संदीप विश्वकर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, लोकेश सिंह, रवि विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, दयाशंकर मौर्या, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें