फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 14 साल पहले लिया बिजली कनेक्शन, फिर भूले बिल जमा करना, अब 7104 ने पहली बार जमा किया बिल

विज्ञापन
कार्यालय, अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय, बिजली विभाग ज्ञानपुर। संवाद - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 7104 बिजली उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा करना भूल गए। आठ साल बाद ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) का मौका मिला तो 7104 उपभोक्ताओं ने पहली बार आठ करोड़ 25 लाख का बिल जमा किया। इन सभी उपभोक्ताओं को साल 2016 में झटपट योजना के तहत कनेक्शन दिए गए थे। इसके बाद निगम ने इन उपभोक्ताओं को बिल जारी ही नहीं किया। इस कारण ये उपभोक्ता बिल जमा नहीं किए हैं। तीसरे चरण में इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। जिले में भदोही और ज्ञानपुर डिवीजन में दो लाख 50 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें एक लाख 28 हजार उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के दायरे में आ रहे हैं। इन पर मूलधन और ब्याज समेत 360 करोड़ रुपया बकाया है। प्रथम चरण में एक दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर तक 2025 तक, द्वितीय चरण में एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक और तृतीय चरण में एक फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक लागू किया गया है। शासन के निर्देश पर पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच दिन के समय को बढ़ाया गया। दो चरणों में 31 हजार 540 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 24 करोड़ बकाया बिल जमा किया। पहले चरण में करीब 13 हजार और दूसरे चरण में 18 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। दोनों चरण में सात हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता भी रहे जो 12 से 14 सालों से बिल जमा नहीं करते थे। वे कनेक्शन लेकर बिजली बिल जमा करना भूल गए। अबकी बार मूलधन और सरचार्ज में छूट मिली तो निगम के दफ्तरों पर पहुंचकर बिल जमा किया। बिजली निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो भदोही डिवीजन में दो हजार उपभोक्ताओं ने तीन करोड़ और ज्ञानपुर में पांच हजार उपभोक्ताओं ने करीब चार करोड़ बकाया बिल जमा किया है।
विज्ञापन


दो चरणों में ओटीएस में 31 हजार 540 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। करीब 24 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा हुआ है। इसमें सात हजार उपभोक्ताओं ऐसे हैं जो कनेक्शन लेने के बाद पहली बार बिल जमा किए हैं। पहले की अपेक्षा इस बार बिल जमा करने वालों की संख्या अधिक है। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत
28 तक मौका, पंजीकरण कर उठाएं लाभ
अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से हो गई है। बकाएदार पंजीकरण कराकर बकाया बिल जमा कर दें। उपभोक्ताओं को सरचार्ज (ब्याज) पर शत प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही, मूल बकाया धनराशि पर 15 प्रतिशत राहत रहेगी। विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर 40 प्रतिशत तक की रियायत प्रदान की जा रही है। इसके लिए बिजली निगम की ओर से नगर से लेकर गांवों में कैंप लगाया जा रहा है। कैश काउंटर से लेकर सहज जनसेवा केंद्रों पर बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

ये हैं बिजली निगम के पांच बड़े बकाएदार

नाम स्थान बकाया राशि अकाउंट आईडी

विमल कुमार औराई 197794 4144922000
शिवमूर्ति सारीपुर 149692 8271452000

चनरी देवी कौलापुर 149357 6985432000
प्रेमसागर घोसियां 148804 9367652000
अमृतलाल महराजगंज 148416 9394922000


सौभाग्य योजना में साल 2016 में बिजली का कनेक्शन दिया गया। बिल नहीं आने से आठ साल में 44 हजार रुपये बकाया हो गया। ओटीएस के पहले चरण में मूलधन और ब्याज माफी से 24 हजार बिल जमा करना पड़ा। - राजेश कुमार, जमुनीपुर अठगवां
सौभाग्य योजना में कनेक्शन माता जी के नाम से लिया था। निगम की ओर से बिल नहीं आया। धीरे-धीरे बिल 50 हजार से अधिक हो गया। एकमुश्त समाधान योजना में छूट मिली तो बकाया बिल जमा जमा किया हूं। - मुकेश कुमार, सरायछत्रशाह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें