ज्ञानपुर कोतवाली के मिशन शक्ति केंद्र में बैठाई गई महिलाएं। संवाद
- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
ज्ञानपुर। कस्तूरीपुर गांव में शराब की दुकान में तोड़फोड़ के आरोप में मंगलवार की शाम को पुलिस ने 27 महिलाओं को हिरासत में लिया। नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला गंभीर होते देख रात आठ बजे तक कोतवाली में एसडीएम भान सिंह भी पहुंच गए। लक्ष्मणपट्टी गांव के पास पनईपुर में बस्ती के बीच शराब की दुकान का कई दिनों से विरोध हो रहा था। दो दिन पहले वहां से दुकान को हटाकर बैरा के पास कस्तूरीपुर में खोला गया। वहां के ग्रामीणों ने विरोध जताया। पुलिस का आरोप है कि मंगलवार को कुछ महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। भारी मात्रा में शराब नष्ट कर दी गई। दोपहर बाद गांव पहुंची पुलिस ने 27 महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामला बढ़ते देख सीओ प्रभात राय और एसडीएम भान सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक कोतवाली का माहौल गर्म रहा।
शराब की दुकान जहां खुली थी। उसे बंद कराने के बाद दूसरी जगह दुकान खोलने का महिलाएं विरोध कर रहीं थीं। महिलाओं पर तोड़फोड़ का भी आरोप है। इसको लेकर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक।