इससे लोगो को अंततः परेशानी से राहत मिली।
पेड़ की कटाई के दौरान चौराहे से पुलिस ने चौराहे पर बैरियर लगाकर ज्ञानपुर की तरफ आवागमन बंद कर दिया था। इससे सोमवार को ज्ञानपुर जाने वालों को बस स्टैंड के पास अस्पताल गली से चक्कर काटकर ज्ञानपुर रोड पर आवगमन करना पड़ा। इससे परेशान लोग विभागीय अधिकारियों को कोसते रहे।
उधर पूरे दिन वन विभाग के लोग सड़क के उपर गिरे पाकड़ की डाल और तने को काटते रहे। पेड़ गिरने से विद्युत तार टूटने और पोल टेढ़ा होने से लगातार 48 घंटे चौराहे के आस-पास लोगों की बिजली गुल रही।
इससे नगर के लोग भारी उमस में रात बिताने क तो विवश हुए ही, नगरवासी पेयजल के लिए भी तरस गए। पानी की समस्या होने से लगातार दो दिन से लोगों का दिन चर्चा भी अस्त-व्यस्त बना रहा। पेयजल आपूर्ति न होने से लगातार दूसरे दिन भी नगर के हैंडपंपों पर कतार लगी रही।