फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ममहर बाजार में बुधवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, प्रिंटर, बैट्री आदि सामान उठा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। बाजार क्षेत्र में इन दिनों बढ़ी चोरी की घटनाओं से आम परिवार चिंतित है ही दुकानदार भयभीत हैं। जानकारी पर पुलिस दुकान की जांच कर लौट आई।
विज्ञापन

दलापुर निवासी सदानंद पटेल ने बताया कि वह ममहर बाजार में जनसेवा केंद्र चलाकर जीविकोपार्जन करता है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुनसान देखकर चोर सीढ़ी के रास्ते दुकान में घुसकर सामान उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर मुख्य गेट उखड़ा होने और अंदर सामानों के बिखरने पर शंका हुई तो शोरगुल मचाया। भीड़ के साथ दुकान में पहुंच कर देेखा तो काउंटर में रखे 12 हजार नकद, लैपटॉप, प्रिंटर, बैटरी गायब थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य ने कहा कि दुकानदार की सूचना पर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें