फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम की गड़बड़ी से 15 मिनट नहीं खुला रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर रेलवे का जंघई-वाराणसी रेल खंड दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद भी समस्याओं से मुक्त नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक संख्या 41 के बूम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण फाटक 15 मिनट तक नहीं खुल सका। इससे न सिर्फ मरीजों को एंबुलेंस में परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि मार्ग के दोनों तरफ जाम लगने से जनसामान्य को जूझना पड़ा। गड़बड़ी दूर होने पर जब फाटक खुला तो वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ सी मच गई।
विज्ञापन

जाम में फंसे रजनीश, राजकुमार, दिनेश, बिनोद, रुस्तम ने बताया कि उक्त फाटक सुरियावां नगर, भदोही-दुर्गागंज-नेतानगर को सीधे जोड़ता है। मार्ग पर सुबह से देर रात आवागमन जारी रहता है। रेलवे विभाग के अधिकारी स्टेशन से लेकर ट्रैक की मरम्मत को लेकर सक्रियता बरतते हैं लेकिन गड़बड़ी आने की समस्या पर कभी गंभीर नहीं रहते। जबकि गत वर्ष ही पूरी हुई परियोजना के नाम पर रेलवे बोर्ड ने करोड़ों रुपये भी खर्च किया है बावजूद इसके यात्री सुविधाओं की कमी दूर नहीं हो पा रही है। पूर्वी-पश्चिमी फाटकों पर तैनात कर्मचारी भी उसी समय हांफना शुरू करते हैं जब या तो फाटक खुलता नहीं है और बंद करने में पेंच फंसता है। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने बताया कि फाटक का बूम उस समय गड़बड़ हुआ था जब किसी ट्रेन का समय नहीं था। ट्रेन का समय होता तो परिचालन पर असर जरूर पड़ता। सूचना पर कर्मचारियों ने बूम की गड़बड़ी दूर कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें