फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोना-चांदी महंगा, लुभा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी

विज्ञापन
गोपीगंज में आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदती महिलाए। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों से शादी-विवाह के सीजन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। राजकोट, महाराष्ट्र और आगरा से आने वाली ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ है। 40 से 800 रुपये तक के ज्वेलरी बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

15 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बाद मागंलिक कार्य शुरू हो गए हैं। लेकिन शादी विवाह का मुहूर्त चार फरवरी से हैं। सोना चांदी के दाम आसमान पर हैं, ग्राहक दाम पूछ कर वापस लौट रहे हैं। आभूषण महंगा होने के कारण महिलाओं की साजसज्जा में कोई कमी न रहे, इसलिए आर्टिफिशिल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। सोने–चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच महिलाओं का रुझान तेजी से आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ी है। किफायती दाम, आकर्षक डिजाइन और रोज़मर्रा में बेझिझक उपयोग की सुविधा ने इसे हर वर्ग की महिलाओं की पहली पसंद बना दिया है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, चौरी, महराजगंज, औराई आदि बाजारों में स्थित आर्टिफिशिल ज्वेलरी के दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। गोपीगंज की दुकानदार आरती सेठ ने बताया कि राजकोट, महाराष्ट्र और आगरा से आने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग अधिक है। इसमें राजकोट का माल सर्वोत्तम गुणवत्ता के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। सभी आइटम्स औसत पांच से छह महीने तक चलता है। दुकानदार के अनुसार रोजाना 1200 से 1500 का व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें