गोपीगंज। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती शुक्रवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंची। पुलिस उसका इंतजार करती रह गई।
बयान दर्ज कराने के लिए अब पुलिस उसे किसी और दिन उसे बुलाने की तैयारी में है। करीब पांच दिन पूर्व वाराणसी की युवती ने विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को थाने में उक्त महिला का 161 का बयान लिया गया। शुक्रवार को न्यायालय में 164 का बयान होना था। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि युवती को दुबारा बुलाकर बयान दर्ज कराया जाएगा।