कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिलाधिकारी आर्यका अखौरी हर रोज बैठक कर वैक्सीनेशन पर जोर दे रही हैं। रविवार को भी कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने किशोरों को शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पंचायत राज, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समन्वय स्थापित कर काम करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के नये वैरिएट ओमिक्रांन को देखते हुए वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने सभी से मॉस्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। कहा कि जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। मुंबई, दिल्ली से आने वाले लोग पहले जांच कराएं, तभी घर जाएं। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वे होम आइसोलेट हो जाएं। उन्होंने सभी लेखपालों, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीडी कृषि अरविंद सिंह, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।