सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के कलातुलसी में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा हुआ। कलातुलसी गांव निवासी यूपीएससी परीक्षा में 168 वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र गौरव पांडेय का स्वागत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी , ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, डीघ ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, भदोही के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने गौरव को बुके देकर सम्मानित किया। विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह के प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह, समाजसेवी राहुल दुबे उद्यमी राजकुमार तिवारी, समाजसेवी शैलेश तिवारी, मनोज पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अनुपम पांडेय आदि ने भी स्वागत किया। आयोजक राकेश पांडेय की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जंगीगंज से लेकर कला तुलसी गांव तक लगभग 28 किलोमीटर लंबे जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने,ज्ञानपुर विधायक ने कला तुलसी गांव की 125 वर्षीय पुरानी रामलीला कमेटी के लिए भव्य रामलीला मंच बनाने की घोषणा की।