फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देता छात्र पकड़ा गया। भाई की परीक्षा देने आए छात्र को महाविद्यालय की आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ा। रस्टीकेट कर उसे पुलिस को सौंपा गया। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को दूसरी पाली में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की बीए.द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर भगौती महाविद्यालय अहिमनपुर खमरिया का भी सेंटर आया हुआ है।
इसमें अपने भाई की जगह परीक्षा देता छात्र पकड़ा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि सायं पाली की परीक्षा में बी.ए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देते एक छात्र को आंतरिक उड़नदस्ते पकड़ लिया। प्राचार्य ने बताया कि मामले की सूचना विश्वविद्यालय कुलसचिव को दी गई। उसे रस्टीकेट कर पुलिस को सौंपा गया। पकड़ा गया आरोपी काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें