फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों के बीच बांटे गए फल

Tue, 05 Jul 2016 01:46 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
विद्यालय में सोमवार को फलाहार वितरण का शुभारंभ - फोटो : bhadohi
विज्ञापन
विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने के लिए शासन ने बच्चों को स्कूलों में फल बांटने की कवायद शुरू की है। सोमवार से इसका शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह फल वितरण की योजना का ब्लाक प्रमुख एडवोकेट विकास यादव ने शुभारंभ किया। प्रत्येक सोमवार परिषदीय विद्यालयों में फल वितरण होगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिसिरपुर में फलाहार वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को विद्यालय तक लाने के लिए सपा सरकार की यह अनूठी पहल है। इससे विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ेगी।

प्रमुख सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर के अलावा हरियांव स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्ममिक कन्या विधालय में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व प्रमुख और मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव भी थीं। बच्चों को फल वितरित करते नेता द्वय ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा का व्यापक महत्व है। सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से शिक्षा का स्तर बढ़ा है। विभिन्न योजनाओं से विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति लगातार बढ़ी है। फल वितरण योजना सरकार की अच्छी पहल है। इस मौके पर एबीएसए रजनीश श्रीवास्तव, रामजियावन मौर्य, शिवाकांत यादव, ऊषा देवी के अलावा राजबली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर नगर स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने बच्चों को फल बांटा। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक सोमवार को मौसमी फल वितरण करने के तहत उन्हें केला दिया गया। सारीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किया गया। इसी तरह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में ग्राम प्रधान वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में फल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र पाठक, ओम प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें