फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे पार्सल वैन से फल, सब्जी, दवा और अनाज की करेगा ढुलाई, व्यापारियों को भी मिलेगा लाभ

Mon, 30 Mar 2020 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लॉकडाउन के मद्देनजर तीनों मंडल वाराणसी, इज्जतनगर और लखनऊ के बीच जीवन उपयोगी वस्तुओं की ढुलाई के लिए पार्सल वैन चलाने का निर्णय लिया है जो व्यवसायियों को रियायती दर पर उपलब्ध होंगी। पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर मात्र माल ढुलाई के लिए माल गाड़ियों का संचालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


लोगों के समक्ष खाने-पीने के सामानों को लेकर हो रही समस्या का समाधान कराने के लिए 15 पार्सल वैन ट्रेनें अब फल, सब्जी, दवा, स्वास्थ्य उपकरण, मास्क, सेनिटाइजर, नमक, चीनी, तेल व अन्य खाद्यान्न का परिवहन करेंगी। पांच-पांच वैन बुकिंग कराने पर व्यापारियों को लॉकडाउन में लाभ भी मिलेगा जिसका शुभारंभ सोमवार को डीआरएम वीके पंजियार ने किया।

गंतव्य स्टेशन का निर्धारण किया जायेगा जिसकी बुकिंग पॉइंट टू पॉइंट होगी। कहा कि कोई भी लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य रास्ते में नहीं हो सकेगा सिर्फ निर्धारित स्टेशनों पर संभव होगा। जिस स्टेशन से बुकिंग होगी वहां तक व्यवसायी को अपना माल स्वयं पहुंचाना होगा जिस स्टेशन पर अनलोड कराना है वहां पर व्यवसायी को स्वयं अनलोड कराने, ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


तीनों मंडलों के स्टेशनों पर पार्सल घर, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय से व्यवसायी संपर्क कर माल ढुलाई के लिए पार्सल ट्रेनों की बुकिंग करा सकते हैं। असुविधा होने पर वाणिज्य नियंत्रक के नंबर 9794843966 मिलाकर व्यापारी समाधान पा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें