भदोही। यूपी कॉलेज वाराणसी में सोमवार को हुए उत्तर प्रदेश एनसीसी 97 बटालियन कैडट्स के फायरिंग रेंज पर संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में भदोही नगर के एमए समद इंटर कॉलेज के चार बच्चे चयनित हुए हैं। बच्चों के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इन बच्चों को मंगलवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। शिविर से लौटे कैडेट्स ने बताया कि वहां उन्होंने निशाना लगाने के कई बुनियादी ऊसूल सीखे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रियासत अली ने बताया कि इस कैंप में कई विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेते है और फायरिंग रेंज पर उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होती। बताया कैंप में वाराणसी और पूर्वांचल के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय से 17 कैडेट्स की टीम ने कैंप में हिस्सा लिया। जिसमें मोहम्मद वारिस, अजीम खान, इंजमाम उल हक, रेहान खां का निशान अचूक रहा और उन्हें आगामी कैंपों में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। वारिस ने बताया कि कैंप में शामिल होने का अच्छा अनुभव रहा। कैंप में दुरूस्त निशाने के लिए अच्छी पकड़ और अच्छी ट्रिगर आपरेशन की सीख मिली। प्रबंधक राशिद अंसारी ने कहा कि ये सभी छात्र मजदूर-बुनकर परिवार से हैं, इसलिए खुशी और बढ जाती है। उन्होंने विद्यालय को गौरान्वित किया है।