गोपीगंज। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव व तिलेश्वर नाथ धाम में सोमवार की देर शाम को देवाधिदेव महादेव का संकट मोचन हनुमान जी के स्वरुप में श्रृंगार किया गया। दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। साप्ताहिक आरती के क्रम में सोमवार की देर शाम देवाधिदेव महादेव का पंच द्रव्य और सुगंधित पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। सायंकाल से शुरु हुए दर्शन पूजन के दौरान आरती पूजन की व स्तुति गान की गई। पुजारी ने डमरु, मृदंग, घंटा, घड़ियाल, शंख, ध्वनि आदि के शिव जी की आरती उतारी।