केएनपीजी कालेज ज्ञानपुर में परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/ औराई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की रुकी परीक्षाएं बृहस्पतिवार को भी हुई। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 172 में 14 अनुपस्थित और 158 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में पंजीकृत 172 में चार अनुपस्थित रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में पहली पाली की परीक्षा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए हुई। राजनीतिक विज्ञान में पंजीकृृत 82 में सात छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बीए तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 18 परीक्षार्थी में एक गैर हाजिर रहा। दूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा शासन के गाइडलाइन के हिसाब से कराई जा रही है।