फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व मंत्री समेत दो घायल

Sun, 09 Oct 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।       
विज्ञापन

नगर के कांजी हाउस निवासी प्रदेश के पूर्व परिवहन राज्यमंत्री राम किशोर बिंद (58) शनिवार को धनापुर दक्षिणी गांव में         बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कौलापुर में अचानक सामने आए बच्चे को बचाने में बाइक असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गए। उनके हाथ और पैर में गंभीर फैक्चर हो गया। सामुदायिक स्वास्‍थ्‍य केंद्र  में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी तरह कौलापुर में जीटीरोड पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय अज्ञात 40 वर्षीय युवक किसी वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सामुदायिक             स्वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने रेफर            कर दिया।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें