फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा के दिन बुधवार को गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी और स्नान के बाद ध्यान किया। दान देकर पुण्य अर्जित किए। सबसे ज्यादा भीड़ गोपीगंज क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट और सीतामढ़ी गंगा घाट पर रही। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। कई महिलाएं तो भोर में ही पहुंचकर गंगा में स्नान किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का अलग ही महत्व है। इस दिन चांद अपनी पूर्ण अवस्था में होता है। पूजा और व्रत का शुरू से ही महत्व रहा है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के पुजारी पं. शरद पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हर माह की पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में इस माह माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा कहा जाता है।
उधर, गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट पर सुबह पांच बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी। यहां जिले के साथ ही मिर्जापुर के लोग भी आए थे। इस दिन कुछ लोग प्रयागराज में भी संगम स्नान के लिए जाते हैं। कुछ वाराणसी में भी गंगा में स्नान करते हैं। गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उधर, जो लोग गंगा तट पर स्नान करने के लिए नहीं पहुंच सके वे घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान किए। दान करके पुण्य अर्जित किए।
विज्ञापन

सीतामढ़ी क्षेत्र में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, मां सीता के दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। यहां मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा के लिए गंगा घाट, मंदिर परिसर में भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें