फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार नए राशनकार्ड अपडेट,मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में अपडेट हुए लगभग पांच हजार नए राशनकार्ड धारकों को राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिलापूर्ति विभाग ने बृहस्पतिवार को संबंधित दुकानदारों को गाइडलाइन जारी करते हुए अप्रैल का अतिरिक्त राशन देते हुए एक मई से वितरण रूटीन पर लाने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि अपडेट न होने की स्थिति में इन्हें प्रॉक्सी सुविधा के अंतर्गत हर हाल में राशन देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी छह ब्लॉक क्षेत्रों में संचालित हो रहीं कोटे की 744 दुकानों से जुड़े गांववासी ग्राम प्रधानों और कोटेदारों की मिलीभगत का खामियाजा भुगत रहे हैं। यही वजह है कि 30 फीसद से अधिक लोग अब तक राशनकार्ड से वंचित थे। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लगा लॉकडाउन वंचितों के लिए संजीवनी का काम कर गया। लॉकडाउन न तोड़ने की दशा में उत्पन्न हो रही खाने-पीने की समस्या को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में एक साथ निर्देश जारी कर कार्ड से वंचितों को चिह्नित कर नए राशन कार्ड दिलाने का आदेश दे दिया है।
शासनादेश का पालन कराते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने ब्लॉकवार गांवों से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन की सुविधा देकर हार्ड कापी विभागीय स्तर पर जमा कराने की सुविधा भी दे दी। डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन में अब तक लगभग पांच हजार नए राशन कार्डों को विभागीय पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है। कोटेदारों को गाइड लाइन जारी कर 15 से 26 अप्रैल तक वितरित हो रहे अतिरिक्त चावल प्रति यूनिट पांच-पांच किलो की दर से कार्डधारक ले सकते हैं। अपडेट न होने की दशा में दुकानदार प्राक्सी सुविधा के तहत वितरण कराएंगे। यदि गांव की दुकानों पर राशन खत्म होने की दशा में अन्य नजदीकी दुकानों से भी राशन दिलाने की सुविधा दी गई है। वितरण व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही और मनमानी पर कार्रवाई होगी। एक मई से रूटीन और 15 मई से पुन: अतिरिक्त चावल और चना के हकदार पुराने कार्डधारकों के साथ नए राशनकार्ड धारक भी हो जाएंगे।
विज्ञापन

शिकायत पर दिव्यांग को मिली राहत
ज्ञानपुर। तीन माह से राशनकार्ड और अतिरिक्त राशन के लिए भटक रही दिव्यांग चनरा देवी निवासी गिरधरपुर की शिकायत पर कोटेदार को फटकार लगाते हुए डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने राशन दिलाकर राशनकार्ड को अपडेट कराया। चनरा देवी का आरोप रहा कि लॉकडाउन में मिल रहे राशन के लिए वह कोटे की दुकान पर पहुंची थी, लेकिन कोटेदार ने दुर्व्यवहार कर उसे भगा दिया था। मायूस होकर वह परिजनों के साथ डीएसओ कार्यालय आकर हक की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें