ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन के 29वें दिन बुधवार को भी जनपद के विभिन्न हिस्सों में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवकों, संगठन के लोगों ने जरूरतमंद परिवारों, मजदूरों को भोजन, राशन के साथ मास्क और साबुन वितरित कराए। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाकर जनसेवा का अवसर दिया है। इस तरह की मानवीय सेवाओं से बड़ी सीख भी मिलती है। न भूखा सोएंगे न भूखा किसी परिवार को सोने देंगे का संकल्प लिया जाता रहा।
औराई क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में विधायक दीनानाथ भास्कर ने चौकी इंचार्ज असनांव रविशंकर राय, ग्राम प्रधान रामचंदर, जगदीश पांडेय, सूर्यलाल के सहयोग से दो सौ से अधिक परिवारों को चिह्नित कर राशन उपलब्ध कराया। इस मौके पर वेदप्रकाश मौर्या, राजन सरोज, वकील दुबे, यज्ञ नारायण सरोज, अमन कुमार आदि लोग रहे। इसी तरह खमरिया के अहिमनपुर में औराई तहसीलदार ज्ञानप्रकाश सिंह ने सौरव मिश्रा के साथ 51 गरीब, मजदूर परिवारों में सब्जी, राशन, तेल, मसाला आदि सामान का वितरण कराया। इस मौके पर रमाशंकर मिश्र, मनोज मिश्र, राजन पांडेय, रविंद्र पांडेय, बब्बू मिश्र, देवव्रत मिश्रा रहे। मिर्जापुर रोड-गोपीगंज स्थित काली देवी प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास असहाय गरीबों को पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने दर्जनों परिवारों को भोजन कराया। कहा कि लॉकडाउन में चल रही रसोई का लाभ दिव्यांग, निराश्रित, वनवासी, मजदूर और गरीब परिवार उठा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर पौष्टिक भोजन कर रहे हैं।
सभासद मोहित उमर वैश्य, रविप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र दुबे, आशीष यादव, जागेश्वर मंडल, शंकर साव, मनोज सिंह, आनंद अग्रहरि, बऊ मोदनवाल, विक्की का सराहनीय योगदान रहा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी बुधवार को 12 लोगों में आटा, दाल, चावल, आलू से भरा पैकेट सौंपा। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल सहित अन्य लोग भी रहे।