ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के दवनपुर गांव में सत्यापन करने गए ग्राम विकास अधिकारी पर हमले के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह परानापुर गांव में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
पहली घटना में ग्राम विकास अधिकारी महेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह टीम के साथ दवनपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन करने गए थे। उसी समय ग्राम प्रधान श्रीराम दुबे ने पत्रावलियों को फाड़कर मारपीट की। जिसमें रोजगार सेवक, सहायक विकास अधिकारी आदि कर्मचारियों को चोटें आई। पुलिस ने मामले में हमला, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं ग्राम प्रधान श्रीराम दूबे ने कहा कि विपक्षियों के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। दूसरी दूसरी घटना में तिउरी निवासी प्रह्लाद सिंह का आरोप है कि वह बुधवार की शाम सामान की खरीदारी कर घर जा रहे थे कि परानापुर गांव के पास पहुंचने पर चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीचबचाव कि या। इस मामले में पुलिस ने परानापुर निवासी अनिल मिश्रा, सत्यम मिश्रा, शिवम मिश्रा और विजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।