फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में युवती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/गोपीगंज। मंगलवार को दो थानाक्षेत्रों में तीन स्थानों पर पुरानी रंजिश, जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें युवती समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। पहली घटना औराई थानाक्षेत्र के सीउर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई। इसमें दो सगे भाईयों जनक चौबे (40), प्रमोद चौबे (36) को कुल्हाड़ी से मारकर चोट पहुंचाई गई। मामले में पुलिस कार्रवाई में लगी रही। दूसरी घटना
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर-डेरवां गांव में बांट काटने के विवाद में हुई। इसमें दुर्गाचरण बिंद (45), जिरावती देवी (40) घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर विपक्षियों की तलाश में सक्रियता बढ़ा दी। इसी तरह तीसरी घटना अनरी का पुरा-तिवारीपुर गांव में हुई, जहां रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवती की पिटाई कर देने से मामला कोतवाली पहुंचा। युवती ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ परिजनों के न रहने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए घर पर चढ़ आए और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। किसी को बताने पर जाने से भी मारने की धमकी दी है। घटना को लेकर पुलिस गंभीर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें