फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस पर लगी रोक,नहीं स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आगामी दिनों होने वाले मोहर्रम और गणेश पूजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि न ही मोहर्रम का जुलूस निकलेगा न ताजिए चौक पर लाए जाएंगे और गणेश प्रतिमाएं भी स्थापित नहीं की जाएंगी। दोनों समुदायाओं के लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि यदि कोई भी शासन और प्रशासन के नियमों को तोड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन के तहत सख्ती की जाएगी। वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बचाव ही सबसे बड़ी समझदारी होगी। मोहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में फातिहाख्वानी कर पर्व को मनाएंगे और हिंदू समुदाय के लोग पंडालों में गणेश प्रतिमाओं को स्थापित करने के बजाए घरों में पूजन-अर्चन कर भीड़भाड़ से बचेंगे। दोनों समुदायों के लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भी भरोसा जताया। इस मौके पर सीओ कालू सिंह, तहसीलदार देवेंद्र यादव, सिराज अख्र, अखाड़ेदार सरवर खान, मोहम्मद हनीफ, सरवर सिद्दीकी, इस्लाम, फिरोज शहाबुद्दीन, तजम्मुल, नियाज अहमद, ताजुद्दीन, मुनव्वर समेत सभ्रांतजन रहे।
विज्ञापन

इमाम चौक के पास सफाई की उठी मांग
गोपीगंज। नगर के सोनिया तालाब स्थित इमाम चौक के पास व्याप्त गंदगी के सफाई की मांग मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से की है। बीड़ी मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता मुस्ताक अहमद ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र मंगलवार को देकर मोहर्रम से पहले पहल उचित बताया। कहा कि चौक के पास ही कूड़ा फेंकने से स्थिति विकट हो रही है और दुर्गंध से मोहल्ले के नियाज-फातिहा तक के लिए मोहताज हो रहे हैं। पर्व को देखते हुए गंदगी और खड़ंजा मार्ग को दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें