इसकी जानकारी लाभार्थी ने विजिलेंस टीम को दे दी। उसी आधार पर बृहस्पतिवार को दिन में सीओ विजिलिंस विजयमल यादव के नेतृत्व में टीम आई और मत्स्य विभाग के कार्यालय के पास पहुंचकर लाभार्थी से ही मत्स्य विकास अधिकारी को फोन कराया।
लाभार्थी ने बुलाकर जैसे ही 10 हजार रुपये दिए वैसे ही टीम ने मत्स्य विकास अधिकारी को पकड़ लिया। ज्ञानपुर थाने में आरोपी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। सीओ विजयमल यादव ने बताया कि दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मत्स्य विकास अधिकारी को पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।