फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 घंटे 55 मिनट का पहला रोजा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान का पहला रोजा रविवार को पूरा हो गया। शाम 6.01 बजे जैसे ही मस्जिदों में मगरिब की अजान हुई लोगों ने इफ्तार कर पहला रोजा पूरा कर लिया। पहला रोजा 12.55 मिनट का रहा।
विज्ञापन

पहला रोजा रोजा खोलने के बाद लोगों ने रोजा आसान बनाने के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया। इफ्तार की दस्तरखान पर खजूर के अलावा शर्बत और फल व चने मटर की घुघनी खास रही।
माहे रमजान को इबादतों का महीना कहा जाता है। इसका अंदाजा मस्जिदों में पहुंचने वाली वाली भीड़ से भी लगाया जा सकता है। इन दिनो मस्जिदों में खड़े होने की जगह नहीं है। लोग मस्जिद से लेकर घर तक इबादत कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांचों वक्त की नमाज के अलावा हर रोज कुरआने पाक की तिलावत में लगे हैं। मुस्लिम बहुल मोहल्लों आलमपुर, नूरखांपुर, काजीपुर, पीरखांपुर, बंधवा, पचभैय्या, पश्चिम तरफ, बाजार सलाबत खां, बाजार सरदार खां आदि में रमजान के चलते रौनक बढ़ गई है।
घर के बड़े लोग बच्चों को साथ लेकर इबादत कर रहे हैं। विभिन्न मस्जिदों में पूरे महीने तरावीह का दौर भी शुरू हो गया है।
कहीं तीन दिन में तरावीह मुकम्मल करने की प्रथा चली आ रही है तो कहीं पांच से सात दिन और 15 दिन में भी मुकम्मल किए जाने की परंपरा है।
तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने कहा कि अल्लाह का लाख लाख शुक्र है कि मौसम खुशगवार बना दिया है ताकि लोग आसानी से अपना रोजा पूरा कर सकें।
कहा कि भले ही तरावीह पहले मुकम्मल कर लें लेकिन पहले दौर की तरावीह खत्म होने के बाद फिर से सूरह तरावीह शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि तरावीह पूरे महीने पढ़ने का अल्लाह का हुक्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें