शासन-प्रशासन की सख्ती का भी स्वास्थ्यकर्मियों पर असर नहीं पड़ रहा है। एनसीडी स्क्रीनिंग न करने पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने जिले के 59 एएनएम और 18 सीएचओ समेत 77 स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन रोक दिए।
तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। 25 स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने एनसीडी स्क्रीनिंग पोर्टल की समीक्षा की। इस दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग का कालम 77 एएनएम, सीएचओ की ओर से नहीं भरा गया मिला। इसकी प्रगति शून्य रही।
इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी का एक-एक दिन का वेतन रोका। इसके अलावा एक डीपीएम और छह डीसीपीएम, चिकित्साधिक्षक, बीसीपीएम, बीपीएम को कड़ी फटकार लगाई।
इन सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने सख्त निर्देशित किया पोर्टल पर एनसीडी स्क्रीनिंग राेजाना किया जाए।
एनसीडी स्क्रीनिंग 30 साल से अधिक आयु वाले व्यक्तियों की होती है। इसमें बीपी, सुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की जाती है। इसके बाद उसका डाटा अपलोड किया जाता है।