फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में भोजन बनाते लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास में रविवार को भोजन बनाते समय आग लग गई। आग लगते ही छात्र:ओं में हड़कंप मच गया। हालांकि आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। संयोग अच्छा रहा कि अगलगी की घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

छात्रावास में छात्राएं सुबह के वक्त खाना बना रही थीं। इस बीच गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। अगलगी की घटना होते ही छात्राएं शोर मचाकर बाहर निकल गईं। छात्राओं की आवाज सुनकर शीतल पाल तिराहा के पास मौजूद लोग अंदर पहुंच गए। सक्रियता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिए। अगलगी की घटना से छात्राएं सहमी नजर आईं। मौजूद लोगों ने छात्राओं को भोजन बनाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें