फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर में लगी आग, विस्फोट से छत उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे चाय बनाते समय लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इससे कमरे की छत उड़ गई। उसके मलबे में दबकर हजारों का सामान नष्ट हो गया। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बंजारी गांव निवासी रमेश सिंह की पत्नी सुबाशा देवी गांव स्थित अपने एक कमरे में अकेली रहती है। सोमवार को शाम करीब छह बजे जैसे ही चाय बनाने के लिए उसने लाइटर जलाया उसी दौरान लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने पर वह शोरगुल मचाते हुए घर के बाहर निकली। आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बुझा। करीब आधे घंटे बाद तेज विस्फोट के साथ ही सिलिंडर फट गया। जिससे कमरे के ऊपर रखा टिन शेड पूरी तरह से उड़ गया जबकि अगलगी में महिला के घर गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। घटना के दौरान महिला समेत आसपास के लोग कमरे से काफी दूर चले गए थे, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रमेश सिंह अपने दो पुत्रों के साथ अहमदाबाद में रहकर ट्रक चलाते हैं और पत्नी घर पर अकेली ही रहती है। महिला ने बताया कि आज ही सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरा सिलिंडर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें