सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग का कारण शार्ट सर्किट था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल के बीएसएल लैब में लगी आग से लैब की सारी मशीनें जल गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया। जिससे आग दूसरे वार्ड में नहीं फैल सका।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएसएल लैब में कोविड जांच की मशीनें लगी हुई हैं। मंगलवार की देर शाम लैब में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गया। आग कब का लगा तो किसी को पता नहीं चल सका, लेकिन लैब से तेजी से धुंआ निकलता दिखा तो स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ-पांव फुल गए।
लोगों ने आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को फोन किया और स्वास्थ्यकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में ही लगे अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन की टीम जब तक पहुंचती तब तक केवल धुंआ बचा था।
विज्ञापन
आग के कारण लैब में लगी कोविड जांच की मशीनें के अलावा बैटरी, इनवर्टर, एसी और समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। अधीक्षक रामाशीष सरोज ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगा था। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कोविड जांच की मशीनें पूरी तरह से जल गई। यह मशीनें काफी महंगी आती है।